- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cooking Tips: बनाएं...

x
Cooking Tips: यदि भरवां सब्जी बनाते समय आपसे भी मसाला ज्यादा बन गया है तो उसे बेमतलब में इस्तेमाल न करें। बल्कि उसे फ्रिज में रख दें और अगले दिन उससे नयी सब्जी बना दें। यहां हम आपको भरवां सब्जी के मसाले से आलू की नयी सब्जी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
ढाबा स्टाइल मसालेदार सब्जी बनाने का सामान
बचा हुआ मसाला
2-3 मध्यम आकार के उबले आलू
1 प्याज
1 टमाटर
1/2 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
थोड़ा हरा धनिया
2 टेबलस्पून तेल
विधि
अब बारी आती है इस खास सब्जी को बनाने की। इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
जब प्याज सुनहरी हो जाए तो उसमें बारीक कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। टमाटर जब पक जाएं तो कढ़ाई में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें।
इसके बाद इसमें आपको करेले का मसाला डालना है और फिर उसे अच्छी तरह से भूनना हैं। जब ये सही प्रकार से भुन जाए तो देख लें। सही तरह से भुनने के बाद मसाला तेल छोड़ने लगता है।
इसके बाद इसमें उबले आलू डालें। यदि सब्जी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इन आलुओं को हल्का फ्राई कर लें। अब आलुओं को मसाले में मिलाने के बाद धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं ताकि आलू और मसाला अच्छे से एक-दूसरे में समा जाएं। अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में इसमें बारीक कटा धनिया डालें और पराठे के साथ परोसें।
TagsCookingढाबाभरवांकरेला CookingDhabaStuffedBitter gourdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





