लाइफ स्टाइल

लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

Tara Tandi
4 Sep 2021 2:15 AM GMT
लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
x
खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते आजकल हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियां आम समस्या बन गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते आजकल हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियां आम समस्या बन गई हैं। हाई ब्लड प्रेशर को हिंदी में उच्च रक्तचाप कहते हैं। इस स्थिति में धमनी में रक्त का संचार तेजी से होने लगता है। उच्च रक्तचाप से कई समस्याएं हो सकती हैं। इस बीमारी में व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और छाती में दर्द और मितली जैसी समस्याएं होती हैं। लापरवाही बरतने पर यह स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले तनाव से दूरी बनाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण तनाव है। वहीं, संतुलित आहार, सही दिनचर्या, उचित खानपान, रोजाना वर्कआउट आदि नियमों का पालन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में साबित हो चुका है कि लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

लहसुन के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होता है। लहसुन में एलीसीन पाया जाता है, जिससे रक्तचाप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए सलाद में लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, सूप में लहसुन मिलाकर सेवन किया जा सकता है। डॉक्टर्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं

लहसुन के अन्य फायदे

लहसुन को शहद के साथ खाने से उच्च रक्तचाप में बहुत जल्द आराम मिलता है। वहीं, लहसुन के सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और अस्थमा में भी आराम मिलता है। लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावकारी है। साथ ही इसके सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यूटीआई से परेशान महिलाओं के लिए भी लहसुन दवा समान है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Next Story