लाइफ स्टाइल

कच्चे आम का सेवन है लाभकारी गर्भवती महिलाओं के लिए

Shiddhant Shriwas
18 May 2022 2:25 PM GMT
Consumption of raw mango is beneficial for pregnant women
x
आइए आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चे आम खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चे आम का सेवन करना महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके अनेक फायदे हैं जिसके बारे में आपको पहले शायद ही कोई जानकारी रही हो। आइए आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चे आम खाने के क्या फायदे हो सकते हैं। दरअसल आम आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, पोटेशियम और फॉलिक एसिड से भरपूर है। ये सभी गर्भावस्था के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। आम में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो कब्ज की रोकथाम में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए यह किस तरह से फायदेमंद है-

कॉनस्टिपेशन: प्रेग्नेंसी के दौरान आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में कच्चा आम काफी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपको पेट में एसिडिटी या जलन महसूस हो रही है कच्चे आम के सेवन से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और अल्कालाइन कॉनस्टिपेशन को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी: कच्चे आम न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत करता है बल्कि यह शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। वहीं यह टीबी, अनेमिया, कोलरा, डायरिया, पाइल्स, समेत कार्डियक अरेस्ट के खतरों को भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।
मॉर्निंग सिकनेस को रोकने में कारगर: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर मॉर्निंग सिकनेस से जूझना पड़ता है। इसका मतलब सुबह जागने पर उन्हें उल्टी या फिर बीमारी महसूस होना। ऐसे में इस परेशानी से निपटने में कच्चे आम फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विटामिन C: विटामिन सी शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता और कच्चा आम इसका अच्छा स्त्रोत है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कच्चे आम के सेवन से उसे दूर किया जा सकता है। वहीं विटामिन C खून से संबंधित बीमारियों पर काबू पाने में मदद करता है और नए ब्लड सेल्स बनाता है।
आपको बता दें कि आम का सेवन हमेशा सुबह या दोपहर में करना चाहिए। इस समय आम का सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे कि शरीर को एनर्जी मिलती है, पेट साफ होता है और पाचन क्रिया भी आसान होती है।


Next Story