लाइफ स्टाइल

Diabetes को कंट्रोल करने में असरदार है सत्तू का सेवन

Sanjna Verma
17 Aug 2024 10:18 AM GMT
Diabetes को कंट्रोल करने में असरदार है सत्तू का सेवन
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: गर्मियां शुरू होते ही लोग तेज धूप, लू और डिहाइड्रेशन से परेशान होने लगते हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कई बार व्यक्ति अपनी डाइट में हेल्दी और ठंडी चीजों को शामिल करना पसंद करता है। ऐसी ही चीजों में सत्तू का नाम भी शामिल है। सत्तू (Sattu) फाइबर, आयरन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का रिच सोर्स होता है। सत्तू का नियमित सेवन न सिर्फ आपको एनर्जी देने का काम करता है ब्लकि वेट लॉस में बी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।
सत्तू का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे-
बॉडी को रखें कूल-
बढ़ती गर्मी में सत्तू का सेवन शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से Body Hydrate बनी रहती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सत्तू की तासीर ठंडी होती है, खाली पेट सत्तू पीने से पेट और शरीर में ठंडक बनी रहने के साथ व्यक्ति का लू से भी बचाव हो सकता है।
पेट रहेगा दुरुस्त-
सत्तू में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करती है। इसका सेवन करने से मल त्यागने की प्रक्रिया ठीक बनी रहती है। जिससे पेट साफ रहता है और व्यक्ति को पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे कब्ज,पेट दर्द, एसिडिटी में आराम मिलता है।
डायबिटीज रखें कंट्रोल-
डायबिटीज रोगियों के लिए भी सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम होती है। जिससे डायबिटीज रोगियों की सेहत को फायदा मिल सकता है। यदि आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में सत्तू को शामिल कर सकते हैं।
वेट लॉस-
अगर आप बढ़ते वजन को कम करने की अपनी सभी कोशिशें करके थक चुके हैं तो अपनी डाइट में सत्तू को शामिल कर लें। सत्तू का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करके पेट को भरा रहने का अहसास करवाता है। जिससे व्यक्ति को बार-बार अनहेल्दी फूड की
क्रेविंग
नहीं होती और वो ज्यादा खाने से बच जाता है। इसके अलावा सत्तू एक लो कैलोरी और हाई फाइबर सुपरफूड भी है,जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के साथ वजन को कम करने में भी मदद करता है।
आयरन की कमी-
सत्तू में मौजूद आयरन की मात्रा शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करने में मदद करती है। सत्तू के नियमित सेवन से एनीमिया जैसी बीमारियों को मात दी जा सकती है। बता दें, भारत में ज्यादातर महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं, ऐसे में सत्तू का सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Next Story