लाइफ स्टाइल

एनीमिया रोग में बेसन का सेवन करना है लाभदायक

Khushboo Dhruw
14 Jun 2023 2:29 PM GMT
एनीमिया रोग में बेसन का सेवन करना है लाभदायक
x
बेसन के फायदे (Benefits of gram flour in hindi)
मधुमेह रोगियों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ मधुमेह के स्तर को भी सामान्य रखने में सहायक होता है। बेसन को कम शुगर वाले खाद्य पदार्थों में शामिल किया जाता है। इस कारण बेसन के सेवन से शरीर के रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को सामान्य रखा जा सकता है।
आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया रोग में बेसन का सेवन करना लाभदायक होता है। बेसन में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली आयरन की कमी को पूरा कर एनीमिया से बचाता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार बेसन को प्रतिदिन आहार में लेने से कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखा जा सकता है।
बेसन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। जो लोग अक्सर बीमार पढ़ते हैं, उन लोगों के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
बेसन में कुछ औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसमें से एक गुण है एंटी कैंसर गुण, जो कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला फाइबर हमारे शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है और बेसन में मौजूद ब्यूटिरेट नामक तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकता है।
बेसन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होते है। बेसन में मौजूद फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है, जो सूजन को कम करने में सहायक होती है। बेसन फेनोलिक यौगिकाें का एक अच्छा स्रोत है, जो सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाले कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिज हमारी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं। बेसन में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम मिलकर, हड्डियों के विकास में सहायक होते है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है।
थकान को कम करने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में मौजूद फाइबर थकान को कम करने के लिए दवा के रूप में कार्य करता है। बेसन में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्राप्त होती है और थकान महसूस नहीं होती।
बेसन का उपयोग रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए फायदेमंद होता है। बेसन में सोडियम की अधिक मात्रा नहीं होती इस कारण जिन लोगों को अधिक सोडियम की मात्रा से परेशानी है, उन लोगों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक हो सकता है। यह बल्ड प्रेशर के लिए भी लाभदायक होता है और रक्तचाप को सामान्य रखता है।
भूख बढ़ाने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला विटामिन-बी6 नैरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के संश्लेषण में एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो मूड और भूख को नियमित करने में सहायक होता है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखता है और धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है। इस कारण यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अथेरोस्क्लेरोसिस जैसी अन्य हृदय रोगों के जोखिम से बचाव करता है।
वजन को कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद होता है। बेसन में मौजूद कैलोरी की मात्रा कम होती है साथ ही बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो यह वजन को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद होता है। बेसन में भरपूर मात्रा पाए जाने वाला फोलेट और आयरन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। बेसन का सेवन गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा फोलेट बच्चे के तंत्रिका विकास में भी सहायक होता है।
Next Story