लाइफ स्टाइल

खाली पेट 'लहसुन' का सेवन होता है अमृत के समान, जाने और फ़ायदे

SANTOSI TANDI
20 Aug 2023 12:32 PM GMT
खाली पेट लहसुन का सेवन होता है अमृत के समान, जाने और फ़ायदे
x
जाने और फ़ायदे
लहसुन का इस्तेमाल हम खाने का स्वाद बढाने में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाना का टेस्ट बदल जाता है। लहसुन में बहुत से स्वास्थवर्धक गुण पाए जाते है जिसकी वजह से इसे लम्बे समय से कई औषधियों में उपयोग किया जाता रहता है।
लहसुन को खानों और विषेशकर सब्जियों में आम तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पर हम में से ज्यादतर लोग इसके फायदों से अनजान है। ये आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपके सेहत का भी ख्याल रखता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। आइये जानते हैं ऐसे ही कई फायदों के बारे में।
खून की सफाई : चेहरे पर पिम्पल मुहासे होने का एक बड़ा कारण होता है खून में साफ़ ना होना। लहसुन के सेवन से शरीर और खून में मौजूद गन्दगी दूर हो जाती है। जिससे फेस पिम्पल खत्म होने में मदद मिलती है और साथ में कई और बीमारियों से भी राहत मिलती है।
उच्च रक्तचाप को नियंत्रित : कई शोधों से यह पता चला है कि लहसुन उच्च रक्तचाप को भी कम करता है, खासतौर पर सिस्टोलिक रक्तचाप। लहसुन रक्त वहिकायों को चौड़ा कर देता है जिसके कारण उनमें रक्त का प्रभाह आसान हो जाता है।
दांत दर्द से दिलाएं निजात : अगर आपके दांतो में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए इसका एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें।
कवक संक्रमण से लड़ने में : लहसुन में शक्तिशाली एंटी-फंगल (कवक विरोधी) गुण पाए जाते हैं जो फंगल संक्रमण से लड़ने में सहायता करते हैं। फंगल इन्फेक्शन दाद का एक प्रमुख कारक बन सकता है। लहसुन कैंडिडा से लड़ने में भी मदद करता है।
दिल को रखे तंदुरुस्त : लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है।
कान दर्द का उपचार : कान में दर्द किसी के लिए भी एक बड़ी परेशानी का शबब बन जाता है। और शायद आपको पता ना हो पुराने समय से कान में दर्द का उपचार लहसुन से किया जाता रहा है। लहसुन एंटीवायरल और एक नेचुरल एंटीबायोटिक होता है जिससे कान में होने वाला इन्फेक्शन ख़त्म हो जाता है जो कान में दर्द और सूजन का कारण होता है।
पेट संबंधी समस्या को दूर : लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इसका सेवन करने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है।
Next Story