लाइफ स्टाइल

ब्राह्मी के सेवन से मिलेगी तेज याददाश्त...तनाव में राहत और मजबूत दिमाग

Subhi
16 Feb 2021 3:44 AM GMT
ब्राह्मी के सेवन से मिलेगी तेज याददाश्त...तनाव में राहत और मजबूत दिमाग
x
वर्तमान समय में लोग तनाव और अवसाद भरा जीवन व्यतीत करने लगे हैं। इससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वर्तमान समय में लोग तनाव और अवसाद भरा जीवन व्यतीत करने लगे हैं। इससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर बालों की समस्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। इनमें बालों का टूटना और सफ़ेद होना प्रमुख हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राचीन काल से ब्राह्मी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान ब्रह्मा के नाम पर इस पौधे का नाम ब्राह्मी रखा गया है। चरक संहिता में ब्राह्मी का कई बार उल्लेख है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। ब्राह्मी से दिमाग तेज होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

World Journal Of Pharmaceutical Sciences के एक रिसर्च अनुसार, ब्राह्मी तेल से बालों की मालिश करने से बालों के स्कैल्प में रक्त संचरण सुचारू ढंग से होने लगता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलता है। व्यक्ति चाहे तो डैंड्रफ और सफेद बालों की समस्या में भी ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल कर सकता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। अतः ब्राह्मी तेल से बालों की मालिश करने से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। हालांकि, नियमित और सीमित मात्रा में ही इसका उपयोग करें।
तनाव से छुटकारा दिलाता है
आयुर्वेद के अनुसार, इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से हार्मोन बैलेंस्ड होता है, जिससे तनाव और चिंता दूर होता है। इसके लिए चिंता और अवसाद के समय ब्राह्मी की पत्तियां चबाएं। साथ ही रात में सोते समय ब्राह्मी तेल से बालों की मालिश करें। इससे बहुत जल्द आराम देखने को मिल सकता है।


Next Story