लाइफ स्टाइल

आपके तनाव को दूर करता है एक गिलास दूध का सेवन

Kiran dewangan
17 Aug 2023 9:28 PM IST
आपके तनाव को दूर करता है एक गिलास दूध का सेवन
x
दूध पीना किसी को अच्छा लगता हैऔर किसी को नही। दूध शरीर के सेवन से शरीर के सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा आसन हो जाता है। अक्सर बच्चो को दूध पीना अच्छा नही लगता है लेकिन दूध उनके बढ़ते शरीर के बहुत जरूरी होता है। इसलिए उन्हें दूध के फायदों को बताते हुए दूध पीने की आदत को डाल देना चाहिए, चाहे वो कितने ही ना नुकुर करे। दूध गुणों का खज़ाना होता है। एक बार के लिए किसी भी पोषक तत्व को छोड़ दे लेकिन दूध का सेवन रोज़ सेवन करना चाहिए, तो आइये जानते है दूध के फायदों के बारे में....
* दूध हमारे शरीर और हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। हर रोज दूध पीने से हमारे दांत और हडि्डयां मजबूत बनती हैं।
* प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए दिन की शुरुआत में एक गिलास दूध पीने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत और विकसित होती है।
* एक अच्छी नींद के भी दूध का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात को सोने से पहले हल्के गर्म दूध या ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए, जिससे नींद अच्छी आती है।
* मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द से परेशान होते है तो ऐसे में भी एक गिलास हल्का गर्म दूध पीया जाये तो पेट की नसों को आराम मिलता है और साथ ही दर्द भी कम हो जाता है।
* दूध के रोजाना सेवन से सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। दूध ऐसा आहार है, जिसमे सभी गुण शामिल रहते है जिनकी शरीर को जररूत होती है।
* दूध पीने से दिल और दिमाग अच्छा असर पड़ता है और साथ ही तनाव भी कम हो जाता है।
Next Story