लाइफ स्टाइल

फिट रहने के लिए रोज करें इन चीजों का सेवन

Ritisha Jaiswal
7 Feb 2021 6:28 PM IST
फिट रहने के लिए रोज करें इन चीजों का सेवन
x
आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या, पर्याप्त नींद, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट बहुत जरूरी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या, पर्याप्त नींद, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट बहुत जरूरी है। साथ ही शराब और धूम्रपान से परहेज करना जरूरी है। इन चीजों को फॉलो करने के बाद ही व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है। वहीं, जब बात पुरुषों और महिलाओं की सेहत की होती है, तो इस मामले में महिलाएं पीछे रह जाती हैं। महिलाएं जिम्मेदारियां निभाने में सेहत का ख्याल रखना भूल जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं अपनी ज़िंदगी में कई अलग-अलग स्टेज से गुजरती हैं। इनमें मासिक धर्म, गर्भावस्था, मातृत्व और मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति शामिल हैं। इनसे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके लिए महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी वर्किंग वीमेन अथवा हाउसवाइफ हैं और हमेशा फिट एंड फाइन रहना चाहती हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें-


दही

इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक होता है। दही हड्डियों को मजबूत करता है। डॉक्टर्स मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति और गर्भावस्था के दिनों में महिलाओं को दही खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप दैनिक आहार में दही को जरूर शामिल करें।
शकरकंद
इसमें कार्बोहाइड्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा, आंख और यूटीआई यानी मूत्र मार्ग संक्रमण में फायदेमंद होता है। शकरकंद पूर्व-मासिक धर्म सिंड्रोम के लिए भी अच्छा होता है।

अलसी
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के गुण पाए जाते हैं। महिलाओं के लिए अलसी वरदान है। किसी समय इसका सेवन किया जा सकता है। अलसी की चटनी और सलाद में डालकर सेवन किया जा सकता है।
कद्दू
कद्दू को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर को आवश्यकता अनुसार पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है
अंडे
अंडा महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे ब्रैस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। अंडे में सुपाच्य प्रोटीन पाया जाता है। इसके लिए रोजाना कम से कम एक अंडे जरूर खाएं।


Next Story