- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्वस्थ रहने के लिए...
लाइफ स्टाइल
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करे इन ड्रिंक्स का सेवन
Apurva Srivastav
20 Feb 2023 6:08 PM GMT
x
नारियल पानी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
आधुनिक समय में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। काम की अधिकता की वजह से महिलाएं न अपनी डाइट और न लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान दे पाती है। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लापरवाही बरतने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित लेने और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें-
चुकंदर का जूस पिएं
गर्भावस्था और माहवारी के दौरान रक्त स्त्राव अधिक होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद साबित होता है। चुकंदर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है।
वहीं, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम युक्त चीजों के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, आप फल और हरी सब्जियों का जूस बनाकर भी पी सकती हैं। फल और हरी सब्जियों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक सेहत सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में भी नारियल पानी के सेवन से राहत मिलता है। इसमें इसमें प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, मैग्नीशियम रिच फूड्स खाने से ब्लड ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
वहीं, अनिद्रा में भी आराम मिलता है और शरीर हायड्रेट रहता है। इसके लिए महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। खासकर, 30 की उम्र की महिलाएं जो काम की अधिकता की वजह से सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav
Next Story