लाइफ स्टाइल

गर्मियों में जमकर करें मीठी लस्सी का सेवन, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

SANTOSI TANDI
20 April 2024 7:58 AM GMT
गर्मियों में जमकर करें मीठी लस्सी का सेवन, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
x
गर्मियों के दिनों में धूप की तपिश से बचने के लिए लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो शरीर और मन दोनों को ठंडक प्रदान करें, जिसमें से एक है मीठी लस्सी। गर्मी के दिनों में मीठी लस्सी पीने का मजा ही कुछ और है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर यह मीठी लस्सी आपकी सेहत के लिए भी लाभदायी साबित होती हैं। जी हां, इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं जो इसे पौष्टिक ड्रिंक बनाते है। जो लोग दूध से परहेज करते हैं उन लोगों के लिए भी लस्सी एक बेहतर ऑप्शन साबित होती है। आज इस कड़ी में हम आपको लस्सी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोजाना लस्सी का सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...
हड्डियों को बनाए मजबूत
दूध को न पीने वाले लोगों में अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में आप दूध के सब्सीट्यूट की तरह लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वहीं कैल्शियम भी इसमें प्रचुर मात्रा में होता है। जिसकी वजह से आपकी हड्डियां तो मज़बूत होती ही हैं, साथ ही ये मसल्स को ग्रो करने में भी ये आपकी मदद करती है।
पाचन तंत्र को मजबूत करे
गर्मियों में मीठी लस्सी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट स्वस्थ रहता है। मीठी लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर करता है। मीठी लस्सी को दिन में पीना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है।
वजन कम करने में सहायक
यदि आप वजन कम करने के कई उपायों को आजमाकर देख चुके हैं, तो अब लस्सी का सेवन कर शुरू कर दें। इसमें प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों होता है, जो बाउल मूवमेंट्स को सुधारते हैं, इससे डाइजेशन सही होता है। हेल्दी बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होने के कारण यह पेट फूलने और इंफ्लेमेशन की समस्या से बचाए रखते हैं। ये दोनों ही तत्व वजम कम करने में मदद करते हैं। आप लस्सी बनाने के लिए लो-फैट दही लें, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन भी कम होता है।
ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित
दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। क्योंकि लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है उन्हें गर्मियों में लस्सी जरूर पीना चाहिए।
लू से बचाए
गर्मी में मीठी लस्सी पीने से शरीर का लू से बचाव होता है। गर्मियों में लू के प्रकोप से बचने के लिए इसे रोज दिन में अवश्य पिएं। घर से बाहर निकलने पर लस्सी पीने से लू नहीं लगती और शरीर भी स्वस्थ रहता है। कई बार धूप से आने के बाद सिरदर्द की समस्या हो जाती है।
Next Story