लाइफ स्टाइल

कुंदरू की पत्तियों का करें सेवन, इंस्टेंट शुगर होगा कंट्रोल

Deepa Sahu
11 Oct 2021 5:43 PM GMT
कुंदरू की पत्तियों का करें सेवन, इंस्टेंट शुगर होगा कंट्रोल
x
लोगों की खराब जीवनशैली के चलते आजकल डायबिटीज आम बीमारी बन गई है।

दिल्ली, लोगों की खराब जीवनशैली के चलते आजकल डायबिटीज आम बीमारी बन गई है। खासकर भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन न निकलने की वजह से होती है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज में अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन कम निकलती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। खासकर मीठे चीजों से परहेज जरूरी है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में कुंदरू को जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि कुंदरू के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही कुंदरू की पत्तियां भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इसके अर्क के सेवन से शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

कुंदरू क्या है
उष्णकटिबंधीय देशों में कुंदरू की लता पाई जाती है। इसकी सब्जी बनाई जाती है। यह सब्जी देश के सभी हिस्सों में पाई जाती है। यह फल कच्चे में हरे रंग और पक जाने पर सिंदूरी हो जाता है। लोग पके फल का भी सेवन करते हैं। इसके सेवन से न केवल वजन कम होता है, बल्कि मधुमेह और पथरी में भी आराम मिलता है।
डॉक्टर्स की मानें तो कुंदरू में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए यह सब्जी वेट लॉस करने में सहायक होती है।
क्या कहती है शोध
tnmgrmu पर छपी एक शोध में कुंदरू के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो कुंदरू में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। वहीं, कुंदरू की पत्तियों में भी शुगर कंट्रोल करने की क्षमता होती है। यह शोध टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों पर किया गया था। इस शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह में 1 ग्राम कुंदरू की पत्तियों के चूर्ण को सेवन करने की सलाह दी गई। शोध का परिणाम संतोषजनक रहा है। इस शोध में शामिल लोगों के शुगर स्तर में कमी देखी गई है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज कुंदरू के साथ-साथ इसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
कुंदरू की पत्तियों को सुखाकर पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह में खाली पेट 1 ग्राम चूर्ण का सेवन पानी या दूध के साथ सेवन करें। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
Next Story