लाइफ स्टाइल

Coffee Smoothie: कॉफी-आधारित स्मूदी बनाकर अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें

Sarita
7 March 2025 9:46 AM IST
Coffee Smoothie: कॉफी-आधारित स्मूदी बनाकर अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें
x
Coffee Smoothie: एक कप सामान्य कॉफी पीने और साथ में नाश्ता तैयार करने में समय खर्च करने के बजाय, दोनों को एक स्वादिष्ट, स्फूर्तिदायक स्मूदी में क्यों न मिलाया जाए। आप एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से कॉफी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। आप अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए क्रीमी से लेकर चॉकलेटी या फिर प्रोटीन से भरपूर कॉफी स्मूदी बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह से कॉफी स्मूदी बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
कॉफ़ी कोकोनट स्मूदी
अगर आपको नारियल पसंद है, तो आप कॉफी कोकोनट स्मूदी बना सकते हैं। यह एक ट्रॉपिकल वाइब्स देता है और इसका टेस्ट कॉफी अच्छा लगता है।
आवश्यक सामग्री-
1/2 कप नारियल या रेग्युलर दूध
1/2 कप ठंडी कॉफ़ी
1 बड़ा चम्मच कसा हुआ नारियल
1/2 फ्रोजन केले
1 चम्मच चिया सीड्स
1/2 चम्मच दालचीनी
4-5 बर्फ के टुकड़े
कॉफ़ी कोकोनट स्मूदी कैसे बनाएं-
एक जार में सारी सामग्री डालें।
अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
इसे एक गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा अतिरिक्त नारियल छिड़कें।
अगर आपको अलग तरह की मिठास चाहिए तो केले की जगह खजूर डालें।
हाई-प्रोटीन कॉफी स्मूदी
अगर आप अपने दिन की शुरुआत धमाकेदार करना चाहते हैं तो ऐसे में हाई प्रोटीन कॉफी स्मूदी बनाएं। जिम लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
हाई-प्रोटीन कॉफी स्मूदी
अगर आप अपने दिन की शुरुआत धमाकेदार करना चाहते हैं तो ऐसे में हाई प्रोटीन कॉफी स्मूदी बनाएं। जिम लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
1/2 कप ठंडी कॉफ़ी
1 स्कूप वेनिला या चॉकलेट प्रोटीन पाउडर
1/2 केला
1/2 कप दूध
1 बड़ा चम्मच पीनट बटर
1/2 छोटा चम्मच दालचीनी
4-5 बर्फ के टुकड़े
हाई-प्रोटीन कॉफी स्मूदी कैसे बनाएं-
एक जार में सबसे पहले सभी सामग्री को डाले।
अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
इसे गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा पीएं।
आप चाहें तो इसमें अतिरिक्त कार्ब्स के लिए कुछ ओट्स भी मिला सकते हैं।
Next Story