लाइफ स्टाइल

Coconut Paneer: घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट डिश

Sarita
24 March 2025 9:58 AM IST
Coconut Paneer:   घर पर बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट डिश
x
Coconut Paneer: आज हम आपको कोकोनट पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह स्वाद से भरपूर सब्जी है। लंच या डिनर दिन में किसी भी समय इसका मजा लिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पनीर के साथ ही नारियल का प्रयोग किया जाता है। क्रीम और अन्य मसाले भी स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं। घर पर ही जब यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाएगी तो आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सामग्री (Ingredients)
पनीर – 250 ग्राम
ताजा क्रीम – 1/2 कप
नारियल कद्दूकस – 5 टेबल स्पून
टमाटर – 2-3
प्याज – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
पनीर मसाला – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 3-4
तेजपत्ता – 2
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले पनीर को लेकर उसके चौकोर टुकड़े कर लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें पनीर डालकर थोड़ा सा तलें और फिर निकाल लें।
- ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा नहीं तलना है वरना पनीर कड़क हो जाएगा जो सब्जी का स्वाद कम कर सकता है।
- अब कड़ाही के बचे तेल में जीरा, तेजपत्ता डालकर भूनें। कुछ सैकंड भूनने के बाद इसमें लौंग और इलायची डाल दें।
- फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मसालों को 1 मिनट तक और भूनें। इसके बाद मसाले में बारीक कटा प्याज डालें और तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज नरम न हो जाए।
- इसके बाद टमाटर डालकर पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें हल्दी, पनीर मसाला और गरम मसाला मिक्स कर कुछ देर और भूनें।
- जब ग्रेवी में से खुशबू आना शुरू हो जाए तो इसमें कद्दूकस नारियल और लाल मिर्च पाउडर डाल दें और फिर 2-3 मिनट तक और भूनने के बाद क्रीम डालें।
- सभी को मिक्स कर लें। इसके बाद आखिर में फ्राइड पनीर डालें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर सब्जी को पकने दें।
- जब सब्जी में उबाल आ जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है कोकोनट पनीर की सब्जी।
- इसे ऊपर से कद्दूकस नारियल से गार्निश कर रोटी, पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story