लाइफ स्टाइल

नारियल के लड्‌डू हैं हमारे सच्चे दोस्त, स्वाद के साथ सेहत का भी रखते हैं पूरा ख्याल

Mohammed Raziq
10 Sept 2023 1:47 PM IST
नारियल के लड्‌डू हैं हमारे सच्चे दोस्त, स्वाद के साथ सेहत का भी रखते हैं पूरा ख्याल
x
भी रखते हैं पूरा ख्याल
नारियल को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। यह वजन को नियंत्रित करने के साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो इसे कच्चा, चटनी या अन्य चीजों में मिलाकर खाया जा सकता है, लेकिन नारियल के लड्डू टू इन वन का काम करेंगे। इन्हें आप रोजाना खा सकते हैं, यानी ये स्वाद के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे। इन्हें घर में बनाना भी काफी आसान है।
सामग्री
नारियल – डेढ़ कप (कद्दूकस किया)
घी - 1 छोटा चम्मच
दूध - 1 कप
खोया - 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)
नारियल कसा हुआ (गार्निश के लिए)
-पैन में घी गरम करके ड्राई फ्रूट्स भूनकर अलग निकाल लें।
- इसके बाद उसी पैन में नारियल हल्की आंच पर भूनें।
- अब इसमें दूध और खोया मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक पैन किनारे का छोड़ दें।
- अब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा कर लें।
- अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं।
- फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर इसके लड्डू बनाएं।
- इसे कसे हुए नारियल से रोल करें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके परोसें।
Next Story