- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Coconut Chutney: हर...

x
Coconut Chutney: इसका लजीज स्वाद जीभ को बहुत भाता है। यह सेहत के लिहाज से भी लाभकारी होती है। आपने इडली, डोसा के साथ कई बार इसका स्वाद लिया होगा। अगर आप इसे पसंद करते हैं तो हम आपको इसे बनाने के लिए बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
सामग्री (Ingredients)
ताजा नारियल कटा – 1 कप
चना दाल – 1 टेबल स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
दही – 1 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
हरी मिर्च कटी – 2
सूखी लाल मिर्च – 1
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले ताजे नारियल के टुकड़े काट लें और उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद चना दाल को भूनकर मिक्सी जार में डालें। इसके साथ अदरक और कटी हरी मिर्च भी डाल दें और सारी सामग्री को बारीक पीस लें।
- फिर पिसे मिश्रण में दरदरा पिसा नारियल डाल दें और एक बार फिर मिक्सी का ढक्कन लगाकर सभी को बारीक पीस लें।
- जरूरत लगे तो पीसने के दौरान थोड़ा सा पानी का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके बाद मिश्रण एक बाउल में निकाल लें।
- अब चटनी में तड़का लगाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक छोटे से पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डाल दें। जब राई चटकने लग जाए तो तेल में जीरा और सूखी लाल मिर्च भी डाल दें।
- कुछ सैकंड तक भूनने के बाद इसमें कढ़ी पत्ते डाल दें। 10-15 सैकंड बाद पैन को गैस से हटा लें और तत्काल तड़के को नारियल चटनी के ऊपर डालकर मिला दें।
Next Story





