लाइफ स्टाइल

कॉकरोच की एंट्री घर में होगी बंद, जानें इसके घरेलू तरीके

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 8:08 AM GMT
कॉकरोच की एंट्री घर में होगी बंद, जानें इसके घरेलू तरीके
x
जानें इसके घरेलू तरीके
अक्सर देखा जाता हैं कि घरों में कई अनचाहे जानवर घुस जाते हैं जो परेशानी का कारण बनते हैं और अपने साथ कई बीमारियां लेकर आते हैं। खासतौर से घरों में अक्सर सीलन बढ़ जाती हैं जिससे कॉकरोच प्रवेश करने लगते हैं। लोग कॉकरोच को समाप्त करने के लिए कई रासायनिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे घर में कॉकरोच की एंट्री बंद हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
लौंग की गंध
तेज गंध वाली लौंग भी काकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन की दरवाजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए। इस उपाय से काकरोच भाग जाएंगे।
बोरेक्स
प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें। इससे काकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चों की पहुंच से दूर हो।
केरोसिन आयल
केरोसिन आयल के इस्तेमाल से भी काकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।
तेजपत्ते का इस्तेमाल
तेजपत्ते की गंध से काकरोच भागते हैं। घर के जिस कोने में काकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्ति‍यों को मसलकर रख दें। काकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा। इसी की गंध से काकरोच भागते हैं। समय-समय पर पत्ति‍यां बदलते रहें।
बेकिंग पाउडर और चीनी
एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं और इस मिश्रण को जहां काकरोच की आवाजाही होती है वहां छिड़क दें। चीनी का मीठा स्वाद काकरोचों को आकर्षि‍त करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का काम करता है। समय-समय पर इसे बदलते रहें।
Next Story