- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मौसम के हिसाब से शरीर...
लाइफ स्टाइल
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
jantaserishta.com
15 Sept 2025 11:23 AM IST

x
नई दिल्ली: स्वस्थ जीवन पाने के लिए ज्यादातर लोग अब आयुर्वेद का सहारा ले रहे हैं। इस बीच आयुष मंत्रालय ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक पुरानी, लेकिन बेहद असरदार आयुर्वेदिक परंपरा ऋतु शोधन के बारे में बताया।
ऋतु शोधन का आसान मतलब मौसम के अनुसार शरीर की सफाई है। यह सिर्फ एक उपचार नहीं, बल्कि शरीर और मन को तरोताजा करने का एक प्राकृतिक तरीका है। अपने पोस्ट में आयुष मंत्रालय ने बताया कि ऋतु शोधन के तहत विरेचन (लैक्सेटिव्स) और वमन (इमेटिक्स) जैसे उपचारों से शरीर को भीतर से शुद्ध किया जाता है।
विरेचन शरीर से विषैले मलद्रव्यों को निकालने की प्रक्रिया होती है। वहीं, वमन यानी जानबूझकर उल्टी कराना, जिससे पेट और फेफड़ों में जमा अवांछित तत्व बाहर निकल जाते हैं। दोनों विधियां आयुर्वेद में पंचकर्म का हिस्सा मानी जाती हैं।
पोस्ट में बताया गया है कि ये उपचार मौसम के अनुसार किए जाने चाहिए, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से वातावरण के साथ तालमेल बैठा सके। जब शरीर के भीतर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, तो न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है। ऋतु शोधन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे मौसम बदलने पर होने वाले सामान्य बुखार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी परेशानियों से बचाव होता है।
इसके अलावा, यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं जैसे मोटापा, अपच, त्वचा रोग या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। अगर आयुर्वेद के सरल सिद्धांतों को अपनाया जाए और मौसम के अनुसार शरीर की देखभाल की जाए, तो हम न केवल बीमारियों से दूर रह सकते हैं, बल्कि एक बेहतर और संतुलित जीवन भी जी सकते हैं। ऋतु शोधन जैसे पारंपरिक उपचार आज की दुनिया में नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी हैं।
Tagsमौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरीआयुष मंत्रालयCleanliness of the body is necessary according to the seasonMinistry of AYUSH
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





