लाइफ स्टाइल

इस तरह करें लकड़ी के बर्तनों की सफाई, आसानी से दूर होगी बदबू

Mohammed Raziq
27 Aug 2023 1:50 PM IST
इस तरह करें लकड़ी के बर्तनों की सफाई, आसानी से दूर होगी बदबू
x
आसानी से दूर होगी बदबू
घर की किचन में कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिनमें लकड़ी के बर्तन भी शामिल होते हैं। लकड़ी के बर्तन दिखने में बहुत अच्छे लगते है लेकिन इनके साथ यह समस्या होती है कि इनसे बदबू जाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में आपको साधारण साबुन की जगह कुछ अलग तरीकों को आजमाने की जरूरत होती हैं जो इस लकड़ी के बर्तनों को बदबू से निजात दिलाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप लकड़ी के बर्तनों से बदबू को दूर कर पाएँगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।
एक कटोरी में आधा कटोरी सिरका मिलाकर रख दीजिए। इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए। उसके बाद रूई के एक बड़े टुकड़े को इस घोल में मिलाकर निचोड़ लीजिए। इस कॉटन बॉल की मदद से बर्तन को अच्छी तरह रगड़कर पोंछ लीजिए। दो से तीन बार ऐसा करने पर बर्तन की गंध दूर हो जाएगी।
एक बड़े कटोरे में गर्म पानी ले लें। इस गर्म पानी में चार से पांच चम्मच नमक मिला लें। लकड़ी के बर्तन को इसमें डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। पांच से दस मिनट तक बर्तन को इसी घोल में रहने दीजिए। उसके बाद बर्तन को बाहर निकालकर, सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिला लीजिए। इसके बाद बर्तनों को इसमें डुबोकर 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दीजिए। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसमें कुछ मात्रा में गर्म पानी फिर मिला दें। 15 मिनट तक इसे यूं ही छोड़ दें और उसके बाद बर्तन को बाहर निकाल लें। सूखे कपड़े से पोंछकर बर्तन का इस्तेमाल कीजिए।
बेकिंग सोडा और नींबू के रस को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। उसके बाद बर्तन को गर्म पानी से साफ कर लीजिए ।
Next Story