लाइफ स्टाइल

सॉस से करें घर की इन चीजों की सफाई

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 8:58 AM GMT
सॉस से करें घर की इन चीजों की सफाई
x
इन चीजों की सफाई
यह बात हम सभी जानते हैं कि घर को साफ रखना बेहद मुश्किल काम है। केवल गंदगी ही नहीं घर के सामान पर दाग भी लग जाते हैं। इन्हें साफ करने में बेहद परेशानी आती है। बात चाहे, बर्तन की हो या गहनों की, कुछ समय में ही ये पुराने नजर आने लगते हैं। सॉस का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। पास्ता को टेस्टी बनाना हो या पकोड़े के स्वाद को बढ़ाना हो, सॉस एक अच्छा ऑप्शन है।
क्या आप जानती हैं कि सॉस से सफाई की जा सकती है? शायद आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। सॉस में एसिड पाया जाता है, जो सफाई में मदद करता है। एसिड की वजह से दाग से लेकर जंग तक हटाया जा सकता है। चलिए जानते हैं सॉस से किन चीजों की सफाई की जा सकती है।
ब्रास की मूर्ति को कैसे करें साफ
क्या आपके भी घर में पीतल से बने शोपीज का सामान है? लेकिन चमक खोने के कारण ये काले पड़ने लगे हैं? ऐसे में आपको इन्हें साफ और चमकदार बनाने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग करना चाहिए। हम सभी के घरों में सॉस होता है। आप सॉस की मदद से पीतल के मूर्ति को साफ कर सकती हैं।
मूर्ति को साफ करने के लिए इस पर सॉस की कुछ बूंदें डालें।
कुछ देर तक सॉस को अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
करीब 10 मिनट बाद एक साफ गीले कपड़े से मूर्ति को पोंछ लें।
सॉस से कैसे करें बर्तनों की सफाई
दिन भर में कई बार बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में स्टील से लेकर कास्ट आयरन के बर्तन मिलते हैं। कुछ बर्तन ऐसे होते हैं, जो आसानी से गंदे और खाना जलने के कारण काले हो जाते हैं। इसके अलावा, कास्ट आयरन पैन पर आसानी से जंग लग जाता है। जंग के दाग को साफ करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें- जंग के दाग को साफ करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले तवे को हल्का गर्म कर लें।
अब एक पुराने पड़े ब्रश की मदद से तवे पर सॉस की एक लेयर लगा लें।
एक नींबू को दो हिस्सों में काट लें।
अब इसके ऊपर नमक छिड़कें।
करीब 3-4 घंटे बाद नींबू से तवे को अच्छे से स्क्रब कर लें।
आप पाएंगी कि तवे पर लगा जंग अब साफ हो चुका है।
सॉस से कैसे करें ज्वेलरी की सफाई
लुक को खूबसूरत बनाने के लिए ज्वेलरी पहनी जाती है। चांदी से लेकर सोने तक की ज्वेलरी होती है। चांदी के गहनों का रंग कुछ समय बाद हल्का पड़ने लगता है। इस पर काले धब्बे भी दिखने लगते हैं। चांदी की ज्वेलरी को साफ और नया जैसा बनाने के लिए सॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। सॉस से इस तरह करें गहनों को साफ- (ज्वेलरी को साफ कैसे करें)
ज्वेलरी पर सॉस लगाकर कुछ देर रब करें।
करीब 1 घंटे बाद रेगुलर ब्रश की मदद से ज्वेलरी को साफ कर लें।
सॉस की मदद से चांदी के गहनों में चमक आ जाएगी।
नल पर लगे जंग को सॉस से कैसे करें साफ? (Sauce Cleaning Hacks)
घर में किचन के बाद बाथरूम सबसे ज्यादा गंदा होता है। बाथरूम के नल और वॉश बेसिन आसानी से गंदे हो जाते हैं। नल पर जंग का दाग भी लग जाता है। इसके कारण नल पुराना और भद्दा नजर आता है। नल पर लगे जंग को साफ करने के लिए सॉस एक असरदार घरेलू उपाय है।
सबसे पहले 3 चम्मच बेकिंग सोडा में सिरका मिलाएं।
अब इसमें नमक और नींबू का रस निचोड़ लें।
यह पेस्ट थिक होना चाहिए।
नल पर लगे जंग के दाग को हटाने के लिए इस पर सॉस लगाएं।
ज्यादा सॉस लगाएं, ताकि दाग आसानी से हट जाए।
आखिर में स्क्रबर को इस सॉल्यूशन में भिगोएं और नल को अच्छे से रगड़ लें।
सॉस के इस्तेमाल से नल पर लगा जंग हट जाएगा।
सॉस से करें इन चीजों की सफाई
किचन सिंक भी जल्दी से गंदा हो जाता है। इसे साफ करने के लिए भी सॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बाथरूम के पीले पड़े पॉट को साफ करने के लिए किसी महंगे क्लीनर के बजाय सॉस का उपयोग करने से फायदा होगा।
जहां पर सिलेंडर रखा जाता है, वहां पर ऑरेंज कलर का दाग लग जाता है। इसके कारण टाइल्स खराब हो जाती है। सॉस में सिरका मिलाकर आप टाइल्स पर लगे सिंलेडर के दाग को भी हटा सकती हैं।
शीशे को साफ करने के लिए भी सॉस फायदेमंद है। सॉस के उपयोग से शीशा चमकने लगेगा।
Next Story