- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस तरह करें रसोई के...
लाइफ स्टाइल
इस तरह करें रसोई के बर्तनों की सफाई, कम मेहनत में होगा ज्यादा काम
Mohammed Raziq
26 Aug 2023 2:46 PM IST

x
कम मेहनत में होगा ज्यादा काम
सबसे ज्यादा तो रसोई के बर्तनों की सफाई करने का काम झंझट वाला लगता हैं। यह ज्यादा मेहनत और लंबे समय वाला काम हैं। इसी के साथ ही इनसे सभी की सेहत भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ ख़ास तरीकों को अपनाने की ताकि आपका काम आसान हो। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़े टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
- सबसे पहले बर्तन रखने वाले स्टैंड को साफ करें। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा डिश वॉश मिलाएं। फिर साफ कपड़े से उसे साफ करें। बाद में ताजे पानी से धो दें।
- बर्तन व डिब्बों की चिकनाई दूर करने के लिए गर्म पानी की बाल्टी में 1 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। फिर उसमें 15-20 मिनट के लिए बर्तन व डिब्बों को डुबो दें। बाद में साफ पानी से इन्हें धोकर सूखे कपड़े से साफ करें।
- कांच के बर्तनों को गर्म पानी में 1 चम्मच नमक मिलाकर धोएं।
- तांबे, कांसे व चांदी के बर्तनों को आप टोमेटो कैचअप या टूथपेस्ट से साफ कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी-सी टोमेटो कैचअप या टूथपेस्टको बर्तनों पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर गीले कपड़े से साफ कर पानी से धो लें। आपके बर्तन नए जैसे नजर आएंगे। इसके अलावा आप इनके लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जले हुए स्टील के बर्तनों को बेकिंग सोडा से साफ करें। इसके लिए बाउल में पानी गर्म और चुटकीभर बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसमें जले हुए बर्तन को 15 मिनट तक भिगो कर रखें। बाद पर इसे रगड़ते हुए पानी से धो लें।
- प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बाल्टी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा और गर्म पानी मिलाएं। उसमें डिब्बों को 1/2 घंटे के लिए डुबोएं। बाद में इन्हें बाहर निकालकर पानी से धोएं। इसके अलावा आप गर्म पानी में दो नींबू का रस और थोड़ा-सा सिरका मिलाकर भी इसे धो सकते हैं।
- स्टील के बर्तनों को चमकाने के लिए प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर बर्तनों को साफ करें।
Next Story





