लाइफ स्टाइल

इस तरह करें कांच के बर्तनों की सफाई, मिलेगी हीरे के समान चमक

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 12:46 PM GMT
इस तरह करें कांच के बर्तनों की सफाई, मिलेगी हीरे के समान चमक
x
मिलेगी हीरे के समा
पार्टी-फंक्शन में महंगी और लग्जरी कांच के बर्तन काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। लेकिन इन्हें मेन्टेन करना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं क्योंकि इस्तेमाल के कुछ समय बाद ही इनकी चमक खोने लगती हैं। और कांच के बर्तन धोते वक्त इनके टूटने का डर अक्सर बना रहता है। लेकिन अगर इनकी सफाई के साथ-साथ रखरखाव में थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इनकी चमक पहले जैसी बनी रहती है। तो आइए जानें, कांच के बर्तनों को नए जैसा बनाए रखने के लिए आसान टिप्स।
बर्तनों को धोने का तरीका
कांच के बर्तन साफ करते समय सिंक में पुराना तौलिया लगा दें इससे उनके टूटने का भय नहीं रहता। कांच व चीनी मिट्टी के कप−प्लेट, क्रॉकरी को एक टब में विम घोल कर साफ करें और पोंछ कर रखें। इन्हें अन्य बरतनों से अलग रखें।
बेकिंग डिश
कांच की बेकिंग डिश चमकाने के लिए उसे बोरेक्स को इस्तेमाल करें। टब में बोरेक्स और पानी का घोल तैयार कर लें। इस घोल में ट्रे को 10 से 15 मिनट के लिए पड़ा रहने दे। ऐसा करने से ट्रे पर लगे सभी दाग-धब्बे बिल्कुल गायब हो जाएंगे।
कांच का फ्लॉवर पॉट
तंग मुंह वाले कांच के बर्तन यानि गिलास और फ्लॉवर पॉट साफ करने के लिए गर्म साबुन पानी में कुछ बूंदे अमोनिया की डालकर, बर्तन साफ करें। आप चाहें तो अमोनिया के साथ नमक और सिरका भी डाल सकती हैं।
कट डिजाइन क्रॉकरी
कट डिजाइन वाली क्रॉकरी को साफ करना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इन्हें साफ करने के लिए बर्तनों को सिरके मिले पानी में लगभग एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक घंटे बाद नायलॉन के स्क्रबर के साथ बर्तनों को हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि बर्तन फिर से नए जैसे हो गए हैं।
कपड़े धोने वाला नील
बर्तनों की चमक बनाए रखने में कपड़े धोने वाले नील का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बर्तनों को साफ करने वाले पानी में नील डालें और फिर उसके बाद गिलास या कटोरियां धोएं। ऐसा करने से गिलास और बाकी के सभी बर्तन चमक उठेंगे।
Next Story