लाइफ स्टाइल

पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय

SANTOSI TANDI
27 Sep 2023 9:26 AM GMT
पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय
x
रोज पिएं यह चाय
पेट से जुड़ी समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजह खान-पान की गलत आदतें और जीवनशैली का अनियमित होना होता है। इसके अलावा स्ट्रेस भी हमारी गट हेल्थ को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। रोज सुबह सही से पेट साफ न होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है। कब्ज पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्या वक्त के साथ और बढ़ सकती है। कब्ज को दूर करने के लिए किचेन में मौजूद कई मसाले कारगर हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मसालों से बनी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कब्ज को दूर करने के लिए पिएं यह हेल्दी चाय
इस चाय को बनाने में अजवाइन, जीरा और सौंफ का उपयोग किया जाता है। ये तीनों ही चीजें कब्ज को दूर करती हैं।
अजवाइन में थायमॉल होता है। यह गट मोबिलिटी को बढ़ाता है।
अजवाइन डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। यह पेट से जुड़ी सभी दिक्कतों जैसे गैस और अपच को दूर करता है।
जीरे में मौजूद इसेंशियल ऑयल की वजह से डाइजेशन से जुड़ी सभी समस्याओं में आराम पहुंचाते हैं।
जीरे (क्यूमिन) में भी थाइमोल पाया जाता है। यह कंपाउड गैस को भी दूर करता है।
जीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
सौंफ पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर स्टूल को पास होने में मदद करते हैं।
सौंफ लिवर के लिए भी अच्छी होती है। यह अपच और सूजन को कम करती है।
कॉन्सटिपेशन रिलीफ टी कैसे बनाएं
सामग्री
अजवाइन- 1/4 टीस्पून
जीरा- 1/4 टीस्पून
सौंफ- 1 टीस्पून
पानी- 200 मि.ली.
विधि
अजवाइन और जीरा को 7-9 घंटे के लिए भिगो दें।
अब इन भीगे हुए बीजों में सौंफ मिलाएं और इसे पानी डालकर उबालें।
आधा रह जाने पर इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।
Next Story