लाइफ स्टाइल

सर्वांगासन से रहेगा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 2:23 PM GMT
सर्वांगासन से रहेगा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
x
यह हिंदी के दो शब्दों सर्वांग अर्थात सभी अंग और आसन से मिलकर बना है।

गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल हैं। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन और सही खानपान जरूरी है। लापरवाही बरतने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो योग और एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं। इनमें एक सर्वांगासन है। इस योग को करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। आइए, इस योग के बारे में सबकुछ जानते हैं-

सर्वांगासन क्या है ?
यह हिंदी के दो शब्दों सर्वांग अर्थात सभी अंग और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो सर्वांगासन करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव होते हैं। इस योग को करने से पहले मत्स्यासन करना चाहिए। ऐसा करने से अधिक फायदा मिलता है। इस योग को करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। सर्वांगासन करने से थायराइड, मोटापा, दमा, तनाव, हृदय रोग में फायदा मिलता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना सर्वांगासन जरूर करें। हालांकि, आरंभ में करना कठिन है, लेकिन निरंतर अभ्यास करने से सर्वांगासन को आसानी से किया जा सकता है।
कैसे करें सर्वांगासन
इस योग दीवार के सहारे किया जाता है। इसके लिए सर्वांगासन को लेग-अप द वॉल पोज भी कहा जाता है। इसके लिए दीवार के सहारे पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों और कूल्हों को ऊपर की दिशा में उठाएं। इस दौरान एक बात का ख्याल रखें कि पीठ और पैर एक सीध में रखें। इस मुद्रा में कुछ समय तक रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। रोजाना सर्वांगासन करने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story