लाइफ स्टाइल

Chole Kulche : घर पर बनाएं छोले-कुलचे

Sarita
4 Sept 2025 12:50 PM IST
Chole Kulche  : घर पर बनाएं छोले-कुलचे
x
Chole Kulche : चाहे आप नाश्ता बना रहे हों या किसी खास मौके पर कुछ अलग स्वाद लेना चाहते हों, ये दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे आपके खाने के अनुभव को खास बना देंगे। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि आप घर पर आसानी से दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे कैसे बना सकते हैं।
छोले बनाने का सामान:
सफेद मटर – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)
टमाटर – 2 मध्यम (पिसे हुए)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
नमक स्वाद अनुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
विधि:
दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे बनाने के लिए आपको सबसे पहले सफेद मटर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। अब अगले दिन पानी में नमक डालकर उबाल लें। ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से गल जानी चाहिए, ताकि देखने में ये गाढ़ी-गाढ़ी लगे।
मटर को उबालने के बाद इसे ठंडा करें और फिर इसमें बारीक कटा प्यार, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक, और सभी मसाले डालकर मिक्स करें। आखिर में इसमें नींबू और हरा धनिया पत्ती डालकर सजाएं।
कुलचे बनाने के लिए:
मैदा – 2 कप
दही – 1/4 कप
चीनी – 1 टीस्पून
सूखा खमीर (ड्राई यीस्ट) – 1 टीस्पून
नमक – 1/2 टीस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
पानी
वैसे तो बाजार में रेडीमेड कुचले मिलते हैं, लेकिन अगर आप इसे ताजा घर पर ही बनाएंगी, तो ये ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, नमक, ड्राई यीस्ट डालें। अब इसमें दही और तेल डालकर गूंथें। इस गूंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें ताकि ये फूल जाए। ।
आटा फूलने के बाद छोटे-छोटे गोले बनाएं और बेलन से गोल-गोल कुलचे बेल लें। आखिर में इसे तवा या तंदूर में सुनहरा होने तक पकाएं। पूरी तरह से पकने के बाद ये तैयार है। अब इसे आप छोले, अचार और सलाद के साथ परोसें|
Next Story