- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chocolate Sandwich :...
लाइफ स्टाइल
Chocolate Sandwich : बच्चे हों या बड़े, सबकी खुशियां बढ़ा देगी ये डिश
Sarita
4 Sept 2025 8:59 AM IST

x
Chocolate Sandwich : यह खाकर सबका मन खुश हो जाएगा। इसकी मिठास जीभ पर घुल जाएगी। बच्चों के साथ बड़े भी इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे। ये बनाना बेहद सरल है और मिनटों में ही तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए ब्रेड के साथ चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग किया जाता है। अब तक आपने अगर इसे आजमाया नहीं है तो हमारी बताई आसान विधि से बिना किसी मुश्किल के तैयार कर सकते हैं।
सामग्री:
चॉकलेट – 200 ग्राम
ब्रेड स्लाइस – 4
काजू कटे – 2 टेबल स्पून
बादाम कटे – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 2 टेबल स्पून
पिस्ता कटे – 2 टेबल स्पून
मोजरेला चीज – 2 स्लाइस
बटर – 2 टी स्पून
विधि:
- सबसे पहले चॉकलेट लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। आप चाहें तो चॉकलेट सॉस का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उन पर चॉकलेट के पीस फैला दें। इसके बाद इस पर बारीक-बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता को डालकर चारों ओर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसके बाद इसके ऊपर किशमिश डालकर चारों ओर फैलाएं। अब इसके ऊपर चीज की एक स्लाइस रख दें।
- फिर ऊपर से एक बार फिर चॉकलेट के टुकड़े, काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिश डाल दें।
- अब एक और ब्रेड स्लाइस लें और उसे स्टफिंग के ऊपर रख दें और सैंडविच को हल्का सा दबा दें।
- इसके बाद ब्रेड सैंडविच के दोनों ओर बटर लगाएं और सैंडविच को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें।
- आपका चॉकलेट सैंडविच बनकर तैयार है। इसी तरह एक और सैंडविच तैयार कर लें। आखिर में सैंडविच को बीच में से काटकर सर्व करें।
Next Story





