- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chocolate Pudding: यह...

x
Chocolate Pudding: जन्मदिन या किसी और खुशी के मौके पर केक के अलावा भी कई फूड आइटम्स को एन्जॉय किया जाता है। आप अगर पुडिंग को पसंद करते हैं तो हम आज आपको एगलेस चॉकलेट पुडिंग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को ट्राई कर आप घर में ही यह डिश तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा लेकिन जब आप इसका स्वाद लेंगे तो आपको लगेगा कि मेहनत का फल मिल गया। इसे जो भी खाएगा वह पूरी तरह से तृप्त हो जाएगा। बच्चों के लिए तो यह डिश ऐसे है जैसे उनकी मनचाही मुराद पूरी हो गई हो। यहां तक कि घर के दूसरे सदस्यों को भी यह जरूर पसंद आएगी। किसी खास अवसर को यादगार बनाने के लिए आप इसे अपने मैन्यू में शामिल कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
दूध – डेढ़ कप
कोको पाउडर – 2 टेबल स्पून
चीनी – 1/4 कप
कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
क्रीम – 1/2 कप
चॉकलेट चिप – 1/2 कप
वनिला अर्क – 1 टी स्पून
नमक – 1/4 टी स्पून
दूध
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में एक कप दूध डालें और उसमें 2 टेबल स्पून कोको पाउडर और 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर मिला दें।
- अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें। चाहें तो कॉर्न फ्लोर के बजाय कस्टर्ड पाउडर भी डाल सकते हैं।
- इस मिश्रण को तब तक फेंटना है जब तक कि यह ठीक से मिल न जाए। अब एक कड़ाही लें और उसमें आधा कप दूध डाल दें।
- दूध में तैयार किया हुआ मिश्रण मिला दें। अब इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तो उसमें 1/4 कप चीनी मिला दें।
- आप अगर थोड़ा मीठा पुडिंग पसंद करते हैं तो चीनी को आधा कप भी डाल सकते हैं। अब इसे तब तक चलाएं जब तक की चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
- अब मिश्रण में क्रीम डाल दें और तब तक चलाएं जब तक की मिश्रण में चिकनापन न आ जाए।
- अब इसमें चॉकलेट चिप को डालकर मिक्स करें और चॉकलेट चिप को पूरी तरह से पिघल जाने तक चलाते हुए पकने दें।
- अब गैस फ्लेम को धीमा कर दें और इसे तब तक पकने दें जब तक की मिश्रण गाढ़ा होकर चमकदार न नजर आने लगे।
- अब गैस की आंच बंद कर दें और इसमें वनिला सार और नमक डालकर अच्छे से मिला दें। अब इस मिश्रण को छोटे कप में डालें और ढंक दें।
- अब इन्हें फ्रिज में कम से कम 2 घंटे तक रखे रहने दें। चॉको पुडिंग तैयार है। इसे चॉकलेट चिप्स से गार्निंश करें।
TagsChocolate Puddingस्वीटडिश Chocolate PuddingSweetDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





