लाइफ स्टाइल

Chocolate Milk Shake: जो भी इसे एक बार चख लेता है, वह इसका मुरीद हो जाता है और बार-बार इसकी मांग करता है

Sarita
3 July 2025 11:39 AM IST
Chocolate Milk Shake: जो भी इसे एक बार चख लेता है, वह इसका मुरीद हो जाता है और बार-बार इसकी मांग करता है
x
Chocolate Milk Shake: फिलहाल हम बात कर रहे हैं चॉकलेट मिल्क शेक की। हर किसी की जबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। जो भी इसे एक बार चख लेता है वो इसका कदरदान बन जाता है। आपने अगर इसे अभी तक आजमाया नहीं है तो अब और देर करने के बजाय फटाफट इसका मजा लें। इसे बड़ी आसानी से घर में तैयार कर सकते हैं। वैसे तो इसका जायका सभी को रास आता है, लेकिन बच्चे तो दीवाने हो जाते हैं। इसे पीने वाला ताजगी से भर जाता है। यह बनाने के लिए मुख्य तौर पर चॉकलेट पाउडर और आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी में सभी को ठंडा-ठंडा और स्वाद से भरपूर चॉकलेट मिल्क शेक सर्व कर उनका दिन बना दें।
सामग्री (Ingredients)
दूध – 2 कप
कोको पाउडर – 1 टी स्पून
चॉकलेट आइसक्रीम – 3 स्कूप
वनीला एसेंस – 1/2 टी स्पून
चॉकलेट पाउडर/सिरप – जरूरत के मुताबिक
ड्रिंकिंग चॉकलेट – जरुरत के मुताबिक
आइस क्यूब्स – 5-6
चीनी – स्वादानुसार
- सबसे पहले एक कप दूध को लें और उसे एक बर्तन में डालकर गरम कर लें।
- इसके बाद गरम दूध में सामान्य तापमान का 1 कप दूध डालकर मिलाएं और इन्हें मिक्सी में डाल दें।
- इसके बाद दूध में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डाल दें। फिर मिक्सी को अच्छी तरह से चला दें।
- मिक्सी दो से तीन बार चलाएं जिससे शेक अच्छी तरह से मिक्स हो सके।
- अब एक ग्लास लें और उसमें चॉकलेट सिरप लगाकर उसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद ग्लास निकाल लें और पहले से तैयार किया गया चॉकलेट मिल्क शेक इसमें डाल दें।
- इसके बाद चॉकलेट मिल्क शेक के ऊपर स्कूप की मदद से आइसक्रीम डाल दें। ऊपर से चॉकलेट के टुकड़ों से मिल्क शेक को गार्निश करें।
Next Story