लाइफ स्टाइल

Chocolate Brownie: इस बार ट्राई करें ये डिश

Sarita
3 Aug 2025 6:36 AM IST
Chocolate Brownie:  इस बार ट्राई करें ये डिश
x
Chocolate Brownie: यह डिश हर पैमाने पर खरी उतरेगी। वैसे तो ऐसी चीजें क्रिसमस पर ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन यह बंदिश नहीं है और किसी भी समय इनका मजा लिया जा सकता है। बच्चों को खुश करने के लिए यह एक शानदार डिश है। पार्टी समारोह में तो यह चार चांद लगा देगी। यह बनाने में काफी आसान है।
सामग्री (Ingredients)
200 ग्राम डार्क चॉकलेट
150 ग्राम मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
200 ग्राम वनीला शुगर
2 अंडे
1 अंडे का पीला भाग
4 टेबल स्पून कॉफी
150 ग्राम मक्खन
250 ग्राम आइसिंग शुगर
- ओवन को 180 डिग्री तापमान पर प्रीहीट कर लें। पैन या बेकिंग डिश के बीच में और किनारों में किचन फॉइल लगा दें।
- चॉकलेट को टुकड़ों में तोड़ लें और बॉइलर की मदद से उसे पिघला लें। एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें।
- मक्खन और चीनी को 3 से 5 मिनट मिलाएं जब तक वह हल्का फूल न जाएं।
- अंडों के साथ ही अंडे के पीले भाग को डालकर फेंटें। इसे अब पिघली हुई चॉकलेट और कॉफी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को मैदे में मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को तैयार किए गए पैन या बेकिंग डिश में डालें। ऊपर से हेजलनट्स डालें और हल्के से फैलाएं।
- मिश्रण को 25 मिनट के लिए बेक करें। टूथपिक की मदद से चेक करके देखें की यह पूरी तरह बेक हो गया है या नहीं। मिश्रण कच्चा नहीं रहना चाहिए।
- ठंडा होने के बाद इसे किसी भी शेप में काट लें। ऊपर से धीरे से आइसिंग शुगर डालें। ब्राउनी को सजाएं और सर्व करें।
Next Story