- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chiraita: आयुर्वेद की...
लाइफ स्टाइल
Chiraita: आयुर्वेद की कड़वी जड़ी बूटी, कई बीमारियों का इलाज
Sarita
27 April 2025 6:56 AM IST

x
Chiraita: पाचन से लेकर गंभीर बुखार, लिवर संबंधी समस्याओं और त्वचा रोगों तक के इलाज में उपयोग की जाती है। हालांकि, फायदे के साथ-साथ इसके कई दुष्प्रभाव भी हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।
पाचन तंत्र को सुधारने में चिरायता विशेष रूप से मदद करता है। अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देने और भूख को बढ़ाने में यह सहायक होता है। यह बुखार, विशेष तौर पर मलेरिया के इलाज में काफी कारगर पाया गया है। लिवर डिटॉक्स के लिए भी यह एक प्रभावी उपाय माना जाता है। हेपेटाइटिस और अन्य यकृत संबंधी रोगों में इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
त्वचा रोगों के इलाज में भी चिरायता का इस्तेमाल किया जाता है। फोड़े-फुंसी, एग्जिमा और खुजली जैसी समस्याओं से राहत देने में यह मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। खांसी को ठीक करने में भी चिरायता काफी लाभदायक होता है, चिरायता का काढ़ा बनाकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। इसके सूखे पत्ते कम करने में भी मदद करते हैं।
चिरायता के औषधीय गुण और प्रभावशाली फायदे के अलावा, इसके कई दुष्प्रभाव भी हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल के दौरान खास सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं।
चिरायता कड़वे स्वाद के कारण कुछ लोगों को मतली या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, ऐसे में लो बीपी के मरीजों के लिए खतरा रह सकता है। ऐसे में लो बीपी के मरीजों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी चिरायता का सेवन चिकित्सकीय परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए। कई बार लोग अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं और फिर उन्हें सिरदर्द, चक्कर, पेट में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
TagsChiraitaआयुर्वेदकड़वीजड़ी बूटीChiraitaAyurvedaBitterHerbजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





