- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chini Ka Paratha:...
लाइफ स्टाइल
Chini Ka Paratha: आलू-सत्तू को भूल जाइए, इस बार चीनी का पराठा ट्राई कीजिए
Sarita
23 Sept 2025 11:21 AM IST

x
Chini Ka Paratha: घर के लोगों से पूछा जाए कि आज शाम में क्या बनाएं, तो सब पराठा का नाम जरूर लेते हैं. घर पर बने पराठे का स्वाद ही अलग होता है. कभी आलू का पराठा, तो कभी सत्तू का हर एक पराठा अपने स्वाद से सबका दिल जीत लेता है. लेकिन क्या आपने कभी चीनी का पराठा खाया या घर पर बनाकर ट्राई किया है? जी हां, बचपन में हमनें चीनी का पराठा अपने मम्मी, दादी या नानी के हाथों से बनाया हुआ बहुत खाया है. आज हम आपको वही बचपन के स्वाद को याद दिलाने के लिए घर पर आसानी से चीनी के पराठा बनाने का तरीका बताएंगे|
चीनी का पराठा बनाने के लिए सामग्री :
चीनी – आधा कप
आटा – 2 कप
घी/मक्खन – आवश्यकतानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – एक चुटकी
चीनी का पराठा बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक डालें, फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
इस आटे को 15–20 मिनट के लिए ढककर रखें.
तैयार हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, हर लोई को थोड़ा बेलकर बीच में चीनी और घी भरें.
अब इसे धीरे-धीरे और हल्के हाथ से गोल या ओवल आकार में बेलें.
अब गैस में तवा गरम करें, फिर बेलें हुए पराठे को तवे पर डालें.
इसे दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें, सेंकते समय इसके ऊपर से घी/मक्खन लगाएं.
तैयार हुए गरमा-गरम चीनी पराठा को दूध, चाय या सब्जी के साथ परोसें|
Next Story





