लाइफ स्टाइल

Chinese Bhel : 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल

Sarita
3 Jan 2026 9:29 AM IST
Chinese Bhel : 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल
x
Chinese Bhel : ठंड के मौसम में शाम ढलते ही कुछ चटपटा और गरम खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन रोज-रोज पकौड़े या समोसे या कोई अन्य फ्राइड आइटम खाना बोरिंग तो रहता ही है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चाइनीज भेल एक बेहतरीन और यूनिक विकल्प बन सकती है. यह झटपट बनने वाली डिश है, जो स्वाद में चटपटी, कुरकुरी और थोड़ी-सी तीखी होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है|
चाइनीज भेल के लिए जरूरी सामग्री:
उबले हुए नूडल्स
बारीक कटे पत्ता गोभी
शिमला मिर्च
प्याज
गाजर
हरी मिर्च
लहसुन
सोया सॉस
चिली सॉस
टोमैटो केचप
सिरका
नमक और काली मिर्च
तेल
तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव (गार्निश के लिए)
घर पर ऐसे बनाएं चाइनीज भेल
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें.
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें.
अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और तेज आंच पर चलाते हुए हल्का सा पकाएं.
इसके बाद गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियां कुरकुरी बनी रहें.
अब उबले हुए नूडल्स कड़ाही में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और थोड़ा सा सिरका डालें.
स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर सब कुछ अच्छे से मिक्स करें.
2 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें.
अंत में ऊपर से तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. आपका गरमागरम चाइनीज भेल परोसने के लिए तैयार है|
Next Story