- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chilli Garlic Paneer:...

x
Chilli Garlic Paneer: पनीर बच्चों का भी फेवरेट होता है। यदि आपका भी पनीर खाने का मन कर रहा है तो आप रोटी या परांठे के साथ खाने के लिए चिली गार्लिक पनीर बनाकर देखें। यह काफी लोकप्रिय व्यंजन है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो इस बार इसे मिस नहीं करें। हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से आपको जरा भी दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
पनीर - 250 ग्राम
हरी मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च साबुत - 2
लहसुन की कलियां - 7-8
वर्जिन ऑलिव ऑयल - 2 बड़ा चम्मच
दही - 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गर्म मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
- सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे क्यूब में काट लें। एक कटोरे में पनीर डालें।
- अब मैरिनेट करने के लिए इसमें दही, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करके इसे अलग रख दें। एक पैन को गैस पर रखें।
- इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें।
- अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर डाल दें।
- इसे कम आंच पर ढंककर 5 मिनट तक पकने दें।
- इसमें इच्छानुसार हरी धनिया पत्ती काटकर डाल सकते हैं। तैयार है चिली गार्लिक पनीर।
- आप चाहें तो इसमें हल्का सा पानी भी मिक्स कर सकते हैं।
TagsChilliGarlicPaneerलाजवाबडिशChilliwonderfuldishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





