लाइफ स्टाइल

Chilli Fish Finger: बच्चों के लिए बनाएं चिली फिश फिंगर्स

Sarita
3 Jan 2025 8:44 AM IST
Chilli Fish Finger: बच्चों के लिए बनाएं चिली फिश फिंगर्स
x
Chilli Fish Finger : शाम के चाय के साथ आप इस डिश को मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। आईए जानते हैं इसकी पूरी रेसिपी।
चिली फिश बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम फिश
एक कप मैदा
एक कप ब्रेड क्रम्ब्स
एक कप अंडा
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
एक चम्मच नमक
एक कप तेल
चिली सॉस के लिए
दो चम्मच तेल
लहसुन की कलियां
कटा हुआ अदरक
हरी मिर्च
एक कप टमाटर की प्यूरी
दो चम्मच चिली सॉस
एक चम्मच चीनी
एक चम्मच सिरका
एक चम्मच कॉर्नस्टार्च
नमक
चिली फिश फिंगर बनाने की पूरी विधि
चिली फिश फिंगर बनाने के लिए सबसे पहले मछली को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उसके कांटे को चाकू की मदद से निकाल लें। कोशिश करें कि ऐसा मछली ले जिसमें कांटे न के बराबर हो। फिर इन्हें किचन पेपर से सुखा लें। एक बर्तन में दो चम्मच मैदा, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। मछली को पहले इस मसाले वाले मैदा में अच्छे से लपेटें। फिर इन्हें फेंटे हुए अंडे में डुबोएं। अब ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें ताकि फिश फिंगर पूरी तरह से कोट हो जाएं।
फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और मछली के फिंगर को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद, फिश फिंगर को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।
अब एक पैन में तेल गरम करें। उसमें लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा भूनें। फिर हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। अब टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छे से मिला लें। इसे 5-7 मिनट तक उबालें ताकि तेल सतह पर आ जाए। चिली सॉस, सोया सॉस, चीनी और सिरका डालें। अच्छे से मिला लें और 2-3 मिनट तक पकाएं। यदि सॉस को गाढ़ा करना है, तो एक चम्मच मकई के आटे को दो चम्मच पानी में घोलें और सॉस में डालें। अच्छे से मिलाएं और 1-2 मिनट तक पका लें। अब फिश फिंगर को एक प्लेट में रखें और चिली सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
Next Story