लाइफ स्टाइल

स्वाद के साथ सेहत भी देगा ठंडा-ठंडा पिस्ता शेक

Kiran
4 Jun 2023 11:37 AM GMT
स्वाद के साथ सेहत भी देगा ठंडा-ठंडा पिस्ता शेक
x
गर्मियों के दिनों में कुछ ऐसी ड्रिंक पीने को मिल जाए जो स्वाद के साथ सेहत भी दे तो क्या कहनें। खासतौर से जब उसे ठंडा पिया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए पिस्ता शेक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
फुल क्रीम दूध - 2 गिलास
पिस्ता - 10 (कटे हुए)
बादाम - 10 (कटे हुए)
केसर - 4-5 धागे
इलाइची - 3 (पीसी हुई)|
चीनी - 4 टेबलस्पून
आइस क्यूब - 4
गार्निश के लिए
केसर - 4-5 धागे
बादाम - 1 टेबलस्पून (बारीक कटा)
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दूध और पिस्ता डालकर उसे 6 से 7 घंटों के लिए अलग रख दें।
- अब इस दूध में केसर डालकर गर्म करें।
- उसके बाद बादाम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसे सर्विंग गिलास में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
- इसमें आइस क्यूब्स और ऊपर से बादाम और केसर डालकर गार्निश करें।
- आपका केसर पिस्ता शेक बनकर तैयार है।
Next Story