लाइफ स्टाइल

Chilla Recipe: सुबह जल्दी बनाएं ये आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला

Sarita
22 Jun 2025 12:36 PM IST
Chilla Recipe: सुबह जल्दी बनाएं ये आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला
x
Chilla Recipe: आमतौर पर चीला को बेसन से तैयार किया जाता है पर आप इसे आटे से भी तैयार कर सकते हैं. इसमें आप पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान और जल्दी से तैयार होने वाली आटा चीला की रेसिपी को बनाने की विधि के बारे में|
आटा चीला बनाने के लिए सामग्री :
गेहूं का आटा- एक कप
नमक- स्वादानुसार
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
गरम मसाला- आधा चम्मच
धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ
तेल
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
आटा चीला बनाने की विधि:
आटा चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आटा को एक बाउल में लें. अब इसमें आप प्याज, बारीक कटा हुआ मिर्च और गरम मसाला को मिक्स कर दें.
अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, लाल मिर्च का पाउडर और धनिया पत्ता को भी डाल दें. अब पानी डालकर चीला का एक स्मूद बैटर तैयार कर लें.
अब तवे को गर्म करें और जब ये गर्म हो जाए तब इसमें आप तेल को डाल दें. अब बैटर को तवे के ऊपर डालें और चीला के शेप में फैला दें. ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और इसे पका लें. जब चीला एक साइड से पक जाए तो आप इसको पलट दें और अच्छे से पकाएं. दोनों साइड से पका लेने के बाद आप इसको प्लेट में निकाल लें और इसे नाश्ते में चटनी या अचार के साथ सर्व करें|
Next Story