लाइफ स्टाइल

Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, आसानी से और जल्दी तैयार करें पालक कॉर्न चीला

Sarita
20 Jun 2025 12:21 PM IST
Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, आसानी से और जल्दी तैयार करें पालक कॉर्न चीला
x
Chilla Recipe: आप घर पर आसानी से पालक कॉर्न चीला बना सकते हैं और इसे अपने टिफिन में पैक कर सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। तो आइए जानते हैं पालक कॉर्न चीला की रेसिपी के बारे में।
पालक कॉर्न चीला बनाने के लिए सामग्री :
पालक- 1 कप कटा हुआ
कॉर्न- आधा कप
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
बेसन- एक कप
हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई
गरम मसाला- एक चम्मच
पानी
अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया- एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
नमक- स्वादानुसार
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च- आधा छोटा चम्मच
पालक कॉर्न चीला बनाने की विधि:
पालक कॉर्न चीला बनाने के लिए आप एक कप पालक के पत्तों को अच्छे से काटकर धो लें. अब एक कप कॉर्न को भी लें और पालक के साथ आप इसे मिक्सी में डालकर पीस लें.
अब आप एक बाउल में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. इसमें आप पालक और कॉर्न के मिश्रण में मिक्स कर दें. अब आप इसमें बेसन को मिक्स कर दें.
इसमें आप नमक,
लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को डाल दें. इसमें बारीक कटा धनिया और हल्दी पाउडर मिक्स कर दें. अब थोड़ा सा पानी डालकर चीला का बैटर तैयार करें.
अब एक तवे को गर्म करें और तवे के ऊपर आप तेल को डालें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर स्प्रेड करें. इसे एक साइड से पकाएं और थोड़ा सा तेल डालकर आप इसे दूसरे साइड से पका लें. जब ये पक जाए तो आप इसे निकाल लें और सुबह चटनी या अचार के साथ सर्व करें|
Next Story