- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चों के पसंदीदा 'दाल...

x
आवशयक सामग्री:
* दाल के लिए
- आधा कप चना दाल उबली हुई
- आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच अमचूर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक चम्मच इमली का पेस्ट
- एक चम्मच घी
- स्वादानुसार नमक
- तेल
* पकवान के लिए
- एक कप मैदा
- एक चम्मच घी
- पानी
- तेल
* बनाने की विधि:
* दाल बनाने का तरीका:
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें। इसमें पानी के साथ उबली चना दाल डालें।
- फिर दाल में इमली का पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर और अमचूर डालकर मिक्स करें।
- अब इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- जब दाल अच्छी तरह पककर गाढ़ी हो जाए तो इसमें नमक डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
* पकवान बनाने का तरीका:
- बर्तन में मैदा छान लें। इसमें घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें।
- इसके बाद गुंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाएं।
- फिर लोई को रोटी की तरह गोल बेलें और इसे कांटे वाली चम्मच से गोद लें।
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पकवान डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पकवान निकाल लें। इसी तरह सभी पकवान तैयार कर लें।
- लीजिए तैयार है दाल पकवान। दाल को हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पकवान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story