लाइफ स्टाइल

Chickpea Salad Recipe: क्रंची, फ्रेश और फ्लेवरफुल चना सलाद

Sarita
17 Sept 2025 12:10 PM IST
Chickpea Salad Recipe: क्रंची, फ्रेश और फ्लेवरफुल चना सलाद
x
Chickpea Salad Recipe: काबुली चना सलाद न सिर्फ पौष्टिक होता है बल्कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप चाहे ऑफिस के लिए लंच ले जा रहे हो, हल्का डिनर या शाम का स्नैक के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो ये सलाद हर मौके पर परफेक्ट है. आप इसे स्पाइसी, खट्टा या क्रंची बनाकर अपने स्वाद के हिसाब से ट्विस्ट भी दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं काबुली चना से सलाद बनाने की आसान रेसिपी|
काबुली चना सलाद के लिए सामग्री :
उबले हुए काबुली चने- 1 कप
खीरा- 1 छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस- एक चम्मच
भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काबुली चना बनाने की विधि :
चना सलाद बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को पानी कुछ घंटे के लिए भिगो दें. चने को उबाल लें. अब आप उबले हुए चने को एक बड़े बाउल में डाल दें.
अब आप प्याज को बारीक काट लें साथ ही खीरा को भी छोटे टुकड़े में काट कर इसमें मिक्स कर दें. अब आप इसमें कटे टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दें.
इस मिश्रण में आप भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप नींबू के रस को भी मिला दें. सभी चीजों को चने के साथ अच्छे से मिक्स कर दें. इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता को भी डाल दें और मिक्स कर दें|
Next Story