लाइफ स्टाइल

Chia Seeds: दही और चिया बीज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी संयोजन हैं

Sarita
16 Aug 2025 10:33 AM IST
Chia Seeds: दही और चिया बीज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी संयोजन हैं
x
Chia Seeds: आपने अक्सर लोगों को पानी में चिया सीड्स डालकर पीते देखा होगा, लेकिन असली जादू तब होता है जब इन्हें दही के साथ खाया जाए। दही में मौजूद प्रोटीन, फैट और प्रोबायोटिक्स चिया सीड्स के फायदों को और बढ़ा देते हैं।
2 चम्मच चिया सीड्स में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. दही में प्रोटीन होता है जो मसल रिपेयर, एनर्जी और भूख कंट्रोल में मदद करता है|
दही में कैल्शियम, पोटैशियम और बी-विटामिन होते हैं, जबकि चिया सीड्स ओमेगा-3, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. दोनों मिलकर हेल्थ के लिए सुपर टीम बनाते हैं|
चिया सीड्स में फाइबर होता है जो आपके पेट के अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) को खाना देता है. दही सीधे अच्छे बैक्टीरिया शरीर में पहुंचाता है. दोनों मिलकर पाचन बेहतर करते हैं और ब्लोटिंग कम करते हैं|
दही के साथ चिया सीड्स का कॉम्बो प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर देता है, जो डाइजेशन को स्लो करता है और ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है. यह डायबिटीज और एनर्जी लेवल दोनों के लिए अच्छा है|
Yogurt और chia खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर होता है जो खाना धीरे-धीरे डाइजेस्ट करता है. इससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में जाता है, एनर्जी लंबे समय तक रहती है और अचानक क्रैश नहीं होता|
चिया सीड्स पानी में अच्छे हैं, लेकिन दही के साथ और भी ज्यादा फायदेमंद. यह ज्यादा पोषक, स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है|
Next Story