- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chhena Poda: किसी भी...
लाइफ स्टाइल
Chhena Poda: किसी भी खास मौके पर ओडिशा की यह मिठाई बनाएं और अपने परिवार को सरप्राइज दें
Sarita
22 Feb 2025 9:59 AM IST
Chhena Poda: इसे भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भी कहा जाता है। इसका सारा स्वाद इसे पकाने यानी बेक करने पर ही निर्भर करता है। हमारा मानना है कि यह मिठाई घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। आप इसे किसी भी खास अवसर पर तैयार कर सरप्राइज दे सकते हैं। इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट के साथ सजाकर केक की तरह काटकर परोसें।
सामग्री (Ingredients)
1 1/2 लीटर दूध
3 टेबल स्पून चीनी
2 टेबल स्पून देसी घी
2 टेबल स्पून बारीक कटे काजू
2 टेबल स्पून बारीक कटे बादाम
2 टेबल स्पून नींबू का रस/विनेगर
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
250 ग्राम नमक
- सबसे पहले कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो दूध में विनेगर या नींबू का रस डालकर कड़छी ले चलाते हुए मिलाएं।
- 4-5 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद दूध फट जाएगा और छेना बन जाएगा।
- एक बड़े बर्तन पर सूती का कपड़ा रखें और इसमें फटा दूध डालकर छान लें, ताकि छेना को अलग किया जा सके।
- छेने को एक बर्तन में निकाल लें। फिर इसमें सूजी, चीनी, सारे ड्राईफ्रूट, इलायची पाउडर और एक चम्मच देसी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- चम्मच से चलाते हुए फेंटने के बाद छेने को हथेलियों से मिक्स करें। अगर छेना ज्यादा गरम है तो इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर मैश करें।
- ध्यान रखें, छेना पोड़ा बनाने के लिए छेने का टेक्सचर थोड़ा चिपचिपा और गीला होना चाहिए। अगर छेने का मिश्रण ऐसा नहीं रहेगा तो छेना पोड़ा अच्छा नहीं बनेगा।
- छेने को 8-10 मिनट के लिए ऐसे ही बर्तन में छोड़ दें। इसके बाद कड़ाही में नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें।
- नमक पर बड़ा कटोरे या बर्तन में ढक्कन लगाकर प्रीहीट करें। 8-10 मिनट का समय काफी है। एक छोटे बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लें।
- चिकनाई लगे हुए बर्तन में तैयार छेना पेस्ट डालकर चम्मच से समतल कर लें। अब प्रीहीट वाले बर्तन का ढक्कन हटाकर इसके अंदर छोटा बर्तन रख दें।
- ढक्कन लगाकर 35-40 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें या पकने दें। तय समय बाद बर्तन को कड़ाही से हटा लें और ठंडा होने दें।
- ढक्कन हटाकर छेना पोड़ा को किनारे से छुड़ाकर एक प्लेट पर पलट लें। तैयार है ओडिशा का छेना पोड़ा।
TagsChhena PodaमिठाईChhena PodaSweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





