लाइफ स्टाइल

Chhattisgarh Special Chicken Curry: छत्तीसगढ़ स्पेशल चिकन करी

Sarita
3 March 2026 7:45 AM IST
Chhattisgarh Special Chicken Curry: छत्तीसगढ़ स्पेशल चिकन करी
x
Chhattisgarh Special Chicken Curry: छत्तीसगढ़ स्पेशल चिकन करी एक पारंपरिक और देसी स्वाद से भरपूर व्यंजन है, जो अपनी सादगी और सुगंधित मसालों के लिए जानी जाती है. इसमें ताजे पिसे मसाले, सरसों के तेल का तड़का और धीमी आंच पर पकाने की विधि इसे खास बनाती है. यह रेसिपी गांव की मिट्टी की खुशबू और घर जैसा स्वाद आपकी थाली तक पहुंचाती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे घर पर बना सकते हैं|
चिकन करी बनाने के लिए जरूरी सामान :
500 ग्राम चिकन (मध्यम टुकड़ों में कटा)
2 प्याज (बारीक कटा)
2 टमाटर (पीसे हुए)
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 हरी मिर्च (चीरा लगाई हुई)
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजाने के लिए
कैसे बनाएं चिकन करी :
सबसे पहले कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें.
इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1–2 मिनट भूनें.
टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया) मिलाकर अच्छे से पकाएं.
जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब चिकन डालें और 5–7 मिनट तेज आंच पर भूनें.
अब 1 कप पानी डालें, ढककर मध्यम आंच पर 20–25 मिनट पकाएं.
आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर 2 मिनट और पकाएं|
Next Story