लाइफ स्टाइल

Chenna Murki: मां सरस्वती को लगाएं छैना मुरकी का भोग

Sarita
23 Jan 2026 10:15 AM IST
Chenna Murki: मां सरस्वती को लगाएं छैना मुरकी का भोग
x
Chenna Murki: सरस्वती पूजा के लिए आप इस मिठाई को फटाफट बनाकर मां सरस्वती को भोग लगा सकते हैं. इसे बनाने में न तो अधिक समय लगता है और ना ही ज्यादा सामग्रियों की जरूरत पड़ती है. आइए अब आपको इसे बनाने की झटपट वाली रेसिपी बताते हैं|
छैना मुरकी बनाने की सामग्री:
चीनी – 1 कप
छैना – 1 कप
इलाइची – 2
पानी – जरूरत के अनुसार
छैना मुरकी बनाने का तरीका:
छैना मुरकी बनाने के लिए आप एक पैन में चीनी डालें.
फिर आप इसमें एक कप पानी डाल दें.
अब इसमें 2 छोटी इलायची डालकर इसे पकाना शुरू कर दें.
ध्यान रहे कि चाशनी के थोड़ी देर पक जाने के बाद इसमें से छोटी इलायची को अलग कर लें.
फिर अब इसमें छैना डालें और कुछ देर तक पका लें.
आपकी छैना मुरकी बनकर तैयार हो चुकी है.
अब आप इसे निकालकर सर्व कर सकते हैं|
Next Story