- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cheese Bread Toast: ...
लाइफ स्टाइल
Cheese Bread Toast: नास्ते बच्चों को के लिए बनाये ये स्वादिष्ट डिश
Sarita
1 April 2025 10:59 AM IST

x
Cheese Bread Toast: आज हम बच्चों को खुश करने के लिए एक शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं चीज ब्रेड टोस्ट की। ब्रेड से बनने वाली इस डिश को बच्चों के साथ बड़े भी पसंद करेंगे। एक बार खाने के बाद बार-बार इसकी डिमांड की जाएगी। आप हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ब्राउन ब्रेड या आटा ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना आसान होता है और तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
सामग्री (Ingredients)
4 ब्रेड स्लाइस
चीज
बटर या घी
प्याज
बारीक कटा हरा धनिया
नमक
पिज्जा सीजनिंग
चिली फ्लेक्स
- सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा मक्खन या घी डालकर इसमें बारीक कटे प्याज को कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो प्याज को बटर के साथ हल्का भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद ब्रेड को तवे पर एक तरफ से बटर या घी लगाकर हल्का सेक लें।
- जब ब्रेड सिक जाए तो सिकी हुई तरफ बटर और प्याज मिश्रण लगा लें और इस पर चीज को कद्दूकस कर डालें।
- आप चाहें तो बारीक कटा धनिया इस पर गार्निशिंग कर सकते हैं या बारीक कटा धनिया बटर और प्याज के मिक्सचर में भी डाल सकते हैं।
- आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार लहसुन का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब सबसे आखिर में तवे पर मिश्रण लगे ब्रेड को रखकर ढक दें और हल्की आंच पर सेक लें।
- इससे ब्रेड और क्रिस्पी बन जाएगी। इसके बाद आप इस पर चिली फ्लेक्स, नमक और पिज्जा सीजनिंग छिड़क लें और परोस दें।
TagsCheeseBreadToastनास्तेस्वादिष्टडिश CheeseBreakfastDeliciousDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





