लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में आराम के लिए आज ही बदलें ये 3 आदतें

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 11:54 AM GMT
पीरियड्स में आराम के लिए आज ही बदलें ये 3 आदतें
x
पीरियड्स में आराम
पीरियड्स के दिन किसी भी महिला के लिए मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं को तो असहनीय दर्द होता है। पीरियड्स में हल्के-फुल्के क्रैम्प्स तो आम बात है लेकिन अगर आपको अधिक दर्द होता है, पीएमएस में भी अधिक परेशानी होती है और फ्लो भी अधिक होता है तो इसकी वजह आपके हार्मोन्स की गड़बड़ी हो सकती है। महिलाएं इन दिनों में आराम पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। कई ऐसे फूड्स हैं जो पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को बढ़ा सकते हैं तो वहीं कुछ फूड्स और लाइफस्टाइल चेंजेस, इन दिनों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान मुश्किल कम हो, इसके लिए इन दिनों में कुछ काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है। आइए जानते हैं।
कैफीन ड्रिंक्स और मसालेदार भोजन को करें अवॉइड
पीरियड्स के दिनों में कैफीन पेय पदार्थों और अधिक मसालेदार भोजन से दूरी बनानी चाहिए। कैफीन हमारे शरीर में वात( हवा) को बढ़ा देता है। यह शरीर में हैप्पी हार्मोन्स के लेवल को कम कर स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को बढ़ा देता है। इसकी वजह से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और इमोशनल क्रेविंग्स बढ़ सकती हैं। अधिक चटपटा और मसालेदार भोजन शरीर में पित्त को बढ़ा सकता है जिससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है और कुछ हद तक आपको असुविधा भी हो सकती है इसलिए इन्हें अवॉइड करना चाहिए।
न करें ये एक्सरसाइज और प्राणायाम
पीरियड्स के दौरान आप वर्कआउट रूटीन फॉलो करना चाहती हैं या नहीं, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। लेकिन इस दौरान ज्यादा एक्सरसाइज, कुछ योगासन और प्राणायाम नहीं करने चाहिए। पीरियड्स के दिनों में भस्त्रिका और कपालभाति नहीं करनी चाहिए। इससे शरीर में वात बढ़ सकता है। जिससे आप अधिक थका हुआ और डिहाइ़ड्रेटेड महसूस करेंगी।
यह भी पढ़ें- पीरियड क्रैम्प्स के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिलेगा फायदा
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
यह भी पढ़ें- पीसीओएस से परेशान हो रही हैं महिलाएं, कारण, लक्षण और बचाव के तरीके जानें
ज्यादा देर न जागे
आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप रात को ज्यादा देर तक जागती हैं तो इससे आपके शरीर में वात और पित्त दोनों बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म(मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के तरीके) पर भी पड़ता है। इसकी वजह से आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। पीरियड्स के दिनों में यूं भी एनर्जी लेवल कम ही रहता है, ऐसे में देर रात तक जागने से बचें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story