लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना ,जानिए इसके उपाए

Tara Tandi
28 April 2023 12:20 PM GMT
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना ,जानिए इसके उपाए
x

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है। जब नसों में कोलेस्ट्रोल जमा होने लगता है तो हृदय तक रक्त ठीक से नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर गहरा असर पड़ता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या का शिकार सिर्फ बूढ़े ही नहीं बल्कि युवा भी होते हैं।

मक्खन से परहेज
आजकल लोग आमतौर पर नाश्ते में मक्खन के साथ सब कुछ खाना पसंद करते हैं. मक्खन का अत्यधिक सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से नसों में प्लाक जमा हो सकता है। मक्खन में फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है, यह हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इसे खाने से परहेज करें।
तला भुना और फास्ट फूड न खाएं
डीप फ्राई फूड और फास्ट फूड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं. यह हार्ट ब्लॉकेज का कारण हो सकता है। अगर आप हार्ट अटैक और स्टेंट सर्जरी जैसी स्थितियों से बचना चाहते हैं तो आपको ऐसी तैलीय और मसालेदार चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। फास्ट फूड दिल के लिए हानिकारक होता है। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें आटे और आर्टिफिशियल सामग्री से बनाई जाती हैं। अगर दिल को स्वस्थ रखना है तो ऐसी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
बिस्किट और टोस्ट
लोग चाय के साथ बिस्किट या टोस्ट खाना पसंद करते हैं. इन चीजों में होता है सैचुरेटेड फैट यही हृदय रोग का कारण बनता है। अगर कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकना है तो बिस्किट जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए.
आइसक्रीम
आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता। इसका टेस्ट सभी को बहुत पसंद आता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे तो भूलकर भी आइसक्रीम न खाएं। आइसक्रीम खाना दिल के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।


Next Story