- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chanakya Niti: चाणक्य...
लाइफ स्टाइल
Chanakya Niti: चाणक्य की इस नीति को जीवन में उतार लें, कम समय में मिलेगी सफलता
Sarita
11 Oct 2025 8:31 AM IST

x
Chanakya Niti: चाणक्य (Chanakya) प्राचीन भारत के एक महान विद्वान, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त नाम से भी जाना जाता है। वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्होंने तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी और वहां आचार्य भी थे। उन्होंने नंद वंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें राजनीतिक ग्रंथ 'अर्थशास्त्र' और नीतियों के संग्रह 'चाणक्य नीति' का रचयिता माना जाता है। चाणक्य की नीतियां आज भी राजनीति, अर्थनीति और समाजनीति में काम आती है। अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने मानवजाति की भलाई कई नीतियां बनाई। उनकी नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती है। ऐसे में अगर आप कम समय में सफल बनना चाहते हैं तो चाणक्य की ये बातें जीवन में उतार सकते हैं।
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कोई चीज देर से मिल रही है, तो समझो वो बहुत मूल्यवान है। इसलिए रुकना नहीं है, बल्कि आगे बढ़ते रहना चाहिए।
2. अधूरी तैयारी और अनुभव की कमी:
सफलता पाने की इच्छा हर किसी की होती है लेकिन उसके लिए पूरी तैयार,अभ्यास और अनुभव की जरूरत होती है। बिना तैयारी के मेहनत करने से सिर्फ निराशा हाथ लगती है। ऐसे में अगर आप जीवन में सफल बनना चाहते हैं तो पूरी तैयारी के साथ खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
3. सही समय का महत्व:
कई बार ऐसा भी होता है कि कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। इसके पीछे का कारण सही समय पर काम नहीं करना हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफलता में समय का बहुत बड़ा महत्व होता है। सफलता पाने में वक्त लगता है। ऐसे में सही समय पर मेहनत करें।
सफलता की राहें आसान नहीं होती है। इसके लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि संघर्ष से निकली सफलता का मूल्य सबसे अधिक होता है। धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ने वाला व्यक्ति ऊंचाई पर पहुंचता है।
5. धैर्य ही असली कुंजी:
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने में समय लगता है। ये रातों रात नहीं मिल जाती, इसके लिए धैर्य रखकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। एक समय के बाद धैर्य टूटने लगता है, लेकिन यही वो वक्त होता है जब आपको धैर्यपूर्वक काम करने की जरूरत होती है। जो व्यक्ति धैर्य रखकर काम करता है वो जीवन में सफल बन पाता है।
TagsChanakya Nitiचाणक्यनीतिजीवनसफलताChanakya NitiChanakyapolicylifesuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





