लाइफ स्टाइल

Chana Tikka Masala: इस व्यंजन से बेहतर विशेष व्यंजन और क्या हो सकता है

Sarita
3 Oct 2025 6:44 AM IST
Chana Tikka Masala: इस व्यंजन से बेहतर विशेष व्यंजन और क्या हो सकता है
x
Chana Tikka Masala: लंच हो या फिर डिनर दोनों के लिए यह एक परफेक्ट डिश है। मसालों से भरपूर इस रेसिपी को किसी खास मौके पर भी बनाया जा सकता है। इसका स्वाद सभी को काफी पसंद आता है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए छोले टमाटर की मसालेदार ग्रेवी में पकाए जाते हैं। आप भी अगर इसे ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि आपकी पूरी तरह से मदद करेगी। इस टेस्टी डिश को आप इस बार जरूर बनाकर देखें। परिवार के लोगों को इसे खाकर मजा आ जाएगा और बार-बार इसकी डिमांड होगी।
सामग्री (Ingredients)
काबुली चने भिगोए – 1 कप
प्याज कटा – 1
टमाटर कटे – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन कली – 4-5
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
नारियल का दूध – 1/2 कप
गरम मसाला – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले काबुली चना साफ करें और धोकर रातभर के लिए पानी में भिगो दें।
- अगले दिन चनों को पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक कि छोले नरम होकर अच्छी तरह से पक न जाएं।
- इसमें आधा घंटे तक का वक्त लग सकता है। इसके बाद प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर को बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर तक भूनें।
- इन्हें 2 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। इसके बाद चम्मच की मदद से दबाते हुए मैश कर लें।
- कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें। अब 5-7 मिनट तक ग्रेवी को उबाल लें।
- इसके बाद इसमें उबले हुए छोले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। आखिर में कड़ाही में नारियल का दूध मिक्स करें और 2-3 मिनट तक चना टिक्का मसाला को और पकाएं।
- फिर गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट चना टिक्का मसाला को पराठा, राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story