- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chana Pyaz Fry: कम...
लाइफ स्टाइल
Chana Pyaz Fry: कम सामग्री में झटपट बनाएं स्वादिष्ट चना प्याज फ्राई
Sarita
5 Feb 2026 7:58 AM IST

x
Chana Pyaz Fry: स्वाद से भरपूर भी हो तो चना प्याज फ्राई आपके लिए बेस्ट है. ये रेसिपी कम सामग्री में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने वाला हर कोई तारीफ करेगा. इसे आप रोटी, पराठा, चावल या फिर ऐसे ही चटनी और सलाद के साथ भी सर्व कर सकते हैं. साथ ही अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाए या बच्चों के लिए कुछ अलग बनाना हो, तो चना प्याज फ्राई आपके लिए सही हो सकता है. आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं चटपटी चना प्याज फ्राई कैसे बनाई जाती है|
चना प्याज फ्राई बनाने के लिए सामग्री:
चना – 1 कप
प्याज – 1 कप
तेल – 1 या 2 चम्मच
जीरा – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
हरा धनिया पत्ता – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 2 चम्मच
चना प्याज फ्राई बनाने की विधि:
सबसे पहले आप चने को रातभर पानी भी भिगाकर रखें. इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर छान लें.
अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करें, तेल गरम हो जाने के बाद आप इसमें जीरा डालकर चटकने दें. प्याज को लेकर पतले स्लाइस में काट लें.
इसके बाद आप प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें चना डालें और ढक्कन बंद कर दें.
कुछ देर के बाद हल्दी और नमक डालकर अच्छे से चलाएं. चने को धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें जिससे खाते समय इसका स्वाद बढ़िया लगे.
अब आप आंच बंद करके चने को एक कटोरी में निकाल लें. चने के ऊपर हरा धनिया पत्ता डालकर सजाएं और सबको सर्व करें|
TagsChana Pyaz Fryस्वादिष्टचना प्याज फ्राईChana Pyaz FryDeliciousChana Pyaz Fry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





