- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chana Masala Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Chana Masala Recipe: कन्या पूजन स्पेशल चना मसाला, बिना लहसुन-प्याज के बनाएं
Sarita
27 Sept 2025 11:35 AM IST

x
Chana Masala Recipe: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से की जाती है. नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर भोजन कराया जाता है. पूजा की थाली में बनाए जाने वाले प्रसाद में सूजी का हलवा, पूरी और चना मसाला विशेष महत्व रखता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कन्या पूजन स्पेशल बिना लहसुन-प्याज के चना मसाला बनाने की रेसिपी बताएंगे. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका|
चना मसाला बनाने के लिए सामग्री :
काला चना – 2 कप (रात भर भिगोकर उबालें)
टमाटर – 3 (बारीक कटे या प्यूरी बनाए)
हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
तेल / घी – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटी चम्मच
हल्दी – ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
चना मसाला बनाने की विधि:
रातभर भिगोए हुए चने को कुकर में नमक डालकर 4–5 सीटी तक उबाल लें.
इसके बाद एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें, इसके बाद इसमें जीरा डालकर अच्छे से चटकाएं.
अब अदरक और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर अच्छे से गल न जाए.
अब इस मसाले में उबले हुए चने और उसका थोड़ा पानी डालें. इसे 10 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
लास्ट में गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें. अब तैयार है बनकर चना मसाला|
Next Story





